धनबाद, मार्च 12 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में सरकार से शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग की। विधायक महतो ने कहा कि बिहार, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड में भी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित हो। इससे पूर्व विधायक ने पूर्व सांसद राजनीतिक संत एके राय के नाम पर सिंदरी बीआइटी में तकनीकी विश्वविद्यालय खोलने व ग्यारहकुंड व कलियासोल में कस्तूरबा विद्यालय खोलने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.