धनबाद, फरवरी 7 -- बलियापुर/प्रतिनिधि। खेतटांड़ में ग्रामीणों की ओर से करम महोत्सव हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ टुंडी से आऐ करम गुरू, नायकी हाड़ाम रविन्द्र मुर्मू व जग मांझी चंदू हेम्ब्रम के पूजा-अर्चना से हुआ। कुलदेवता मारांग बुरूंग जाहेर एरा की पूजा-अर्चना की गयी। मौके पर संथाली नृत्यगीत हुआ। कलाकारों ने गीत-नृत्य के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। सुजीत मुर्मू, लखिन्दर मुर्मू, अजीत हेम्ब्रम, विजय सोरेन, सनातन हेम्ब्रम, विरेन्द्र, मनीष आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...