बेगुसराय, फरवरी 7 -- बेगूसराय। हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से शनिवार को आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला शहा के गांधी स्टेडियम में दिनकर क्रिकेट क्लब व बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दिनकर क्रिकेट क्लब के कप्तान ललन लालित्य ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 264 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से विशाल ने 71 व शिवम राज ने 62 रन बनाए। वहीं, बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से रितिक व शुभम ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने ओवर 34वें ओवर में 201 रन पर पूरी टीम सिमट गई। बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषि मेहता ने 64 व राज मल्लिक ने 45 रनों की पारी खेली। दिनक...