अलीगढ़, जनवरी 30 -- फोटो.. -गांधी पार्क पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन -विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। गांधी पार्क व नुमाइश मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माला पहनाई। कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू की आत्मा की शन्ति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि बापू एक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। अहिंसक रूप से देश का स्वाधीनता आन्दोलन चलाया। उन अंग्रेजों को जिनके विषय में कहा जाता था कि उनके राज में सूरज कभी नहीं डूबता था बापू जि...