बुलंदशहर, मई 22 -- जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और देश में संचार क्रांति की शुरुआत की। ग्रामीण भारत और पंचायती राज को राजीव गांधी ने मजबूत किया था। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय है। देश आज आधुनिक भारत के प्रणेता को याद कर रहा है, जिन्होंने भारत को तरक्की की एक नई राह दिखाई। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया। राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की ...