बांका, अगस्त 6 -- बांका,निज संवाददाता। बांका टाऊन थाना क्षेत्र के बलारपुर गांव में मंगलवार को एक घर में मिट्टी का दीवार गिरने से एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान बलारपुर गांव निवासी धनश्याम पासवान की पत्नी चनकी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से घर का कच्चा दीवार कमजाेर हो गया था। जैसे ही महिला घर से बाहर निकली, अचानक दीवार महिला के शरीर पर गिर गया। परिजनों ने आनन फानन में महिला को मलबे से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी टाउन थाना पुलिस और बांका अंचलाधिकारी को भी दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर मृत महिला का पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ...