शाहजहांपुर, मार्च 8 -- होली और ईद के मददेनजर दंगाई से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में अभ्यास किया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि किस स्थिति में किस तरह से दंगा करने वालों से निपटना है। किस तरह से शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखनी है। अभ्यास के दौरान बलवाइयों और पुलिस के बीच में एक मॉक ड्रिल कर भी अभ्यास किया। एक ओर दंगाई और एक पुलिस टीम को रखा गया। दंगाइयों पर पानी बौछार कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले, बम आदि भी का भी अभ्यास किया। बाद में पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने गोष्ठी कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दंगा नियंत्रण अभ्यास में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी सीओ, उपजिलाधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.