शामली, सितम्बर 21 -- झिंझाना। बलवंती देवी कन्या इंटर कालेज में जिलास्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपजिलाधिकारी ऊन व खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग में बलवंती देवी की छात्राओं का जलवा रहा। प्रतियोगिता में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर व सीनियर वर्ग दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में बलवंती देवी कॉलेज की कनक, मानवी, परिधि, अक्षय व सिमरन ने बाजी मारी, जबकि पीएम कंपोजिट विद्यालय डुडूखेड़ा से तनु, वंशिका, वैष्णो, लक्ष्मी और शालू ने भी प्रतिभा दिखाई। वहीं अंडर-17 वर्ग में बलवंती देवी की आरुषि, रिया, वंशिका चौहान, वर्णिका और महक का चयन हुआ। बलवंती देवी कन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.