बलरामपुर, फरवरी 11 -- गैसड़ी, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र का बालापुर-रनियापुर मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें राहगीर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है, जबकि बरसात में हालात और भयावह हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से कन्हई, रनियापुर, कटुआ, पहाड़पुर, सोनगढा, मुतेहरा, अकलघरवा सहित दर्जनों गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे, मरीज और किसान सभी इसी रास्ते पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि छोटी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है और हर सफर जोखिम भरा हो गया है। ग्राम प्रधान चेतराम थारू ने बताया कि ग्राम सभा स्तर...