बलरामपुर, फरवरी 12 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव क्षेत्र के बरहवा बनकटवा और थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास मझरेटी के पास स्थित पहाड़ी नाला जमधरा व खैरहनिया खरझार में बालू अवैध खनन फिर तेज हो गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आसपास के गांवों के कुछ लोग रात के समय चोरी-छिपे नालों से बालू निकालकर बेच रहे हैं। कुछ महीने पहले पुलिस ने बालू लदी बैलगाड़ी पकड़कर सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिससे कुछ समय तक गतिविधि थमी रही। अब ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर खनन दोबारा शुरू हो गया है। कार्रवाई से बचने के लिए धंधेबाजों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की जगह बैलगाड़ियों का सहारा लिया है, क्योंकि मोटर वाहन अधिनियम के तहत बैलगाड़ियों को जब्त करना आसान नहीं होता। इससे अवैध ढुलाई का रास्ता खुल गया है। इस सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.