लखनऊ, जनवरी 2 -- बलरामपुर अस्पताल में निदेशक कार्यालय के पास बने कूड़ा घर में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठता देख हड़कंप मच गया। तुरंत ही कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाना शुरू किया। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया है। बलरामपुर के अफसरों का दावा है कि आग से किसी तरह की बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर कूड़ा घर बना हुआ है। वहीं आस पास सूखी झाड़ियों का ढेर लगा था। रात करीब आठ बजे अचानक वहां पर से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना अफसरों को दी। तुरंत ही आग बुझाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। बलरामपुर के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। कूड़ा घर के पास झाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.