बलरामपुर, फरवरी 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। होली की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद में आयोजित बैठक के बाद नपाप अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को एमएलके पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में होली पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी, जिसमें नपाप अध्यक्ष के अनुसार सभी सभासदों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया गया था। नपाप अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू का कहना है कि बैठक में मुस्लिम सभासदों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नगर की गंगा-जमुनी तहजीब का उल्लेख करते हुए सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही। उनका वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे स्पष्टवादिता बताया, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने बयान को सांप्रदायिक टिप्पणी करार देते हुए आलोचना की है। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.