सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर उर्फ फलफली गांव में पहुंची बलरामपुर जिले की पुलिस ने सोमवार की रात मदरसा शिक्षक मोईद खां को दबोच लिया और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। बलरामपुर पुलिस द्वारा मदरसा शिक्षक को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र स्थित मुबारकपुर उर्फ फलफली गांव निवासी मोईद खां बलरामपुर जिले के मदरसा फारुकिया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मदरसा फारुकिया में एमडीएम से सम्बंधित करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। इस मामले में प्रबंधक के साथ प्रधानाध्यापक के खिलाफ बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रबंधक को बलरामपुर जिले की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वह...