बलरामपुर, फरवरी 21 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बनकटवा रेंज अंतर्गत इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय वन माफियाओं के एक संगठित गिरोह पर वन विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने रेंज कार्यालय के निकट नंदनगर गांव स्थित आम के बगीचे और गन्ने के खेत में छिपाकर रखी गई सागौन की लकड़ी बरामद की। संयुक्त टीम में वन विभाग और एसएसबी 9वीं वाहिनी जी कंपनी खंगरानाका के जवान शामिल रहे। मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से काटकर छिपाए गए सागौन के कुल 502 बोटे बरामद हुए। ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन लकड़ी के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर बनकटवा रेंज कार्यालय लाया गया, जहां नाप-जोख औ...