लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, वसं। बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को बिना किसी रुकावट ऑक्सीजन आपूर्ति की कोशिशें लेटलेतीफी का शिकार हो गई हैं। परिसर में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट तैयार खड़ा है। उसे चलाने में अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसा तब है जब एक साल के दौरान कई बार वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। अस्पताल में 756 बेड हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू-वेंटिलेटर का संचालन हो रहा है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। कई बार ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। इसकी वजह से मरीजों की जान जोखिम में पड़ चुकी है। ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लाखों रुपए खर्च भी किए जा चुके हैं। समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए ठोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.