लखनऊ, फरवरी 20 -- दिल्ली के डॉक्टर ने बलरामपुर अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र सिंह और उनके साथी अमन श्रीवास्तव के खिलाफ 35 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह के निर्देश पर दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर भरत कुमार दिल्ली के एक अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में दोस्त मनोज मेहतो के जरिए उनकी मुलाकात डॉ. देवेंद्र से हुई थी। बातचीत होने लगी। डॉ. देवेंद्र ने अपने पिता की किडनी ट्रांसप्लांट होने की बात कहकर आर्थिक मदद मांगी। मनोज ने भी मदद करने के लिए कहा था। इसलिए राजी हो गए। उन्हें 35 लाख रुपये दे दिए। जब देवेंद्र को रुपये लेने थे तो उनके खाते में देने की बात कही। इस पर देवेंद्र ने मना कर दिया बोले कि वह...