लखनऊ, फरवरी 2 -- बलरामपुर अस्पताल का स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा। 12 बेड से शुरू हुआ बलरामपुर अस्पताल अपने 155 साल पूरा करेगा। सेामवार को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस पर बलरामपुर अस्पताल अपने मरीजों को मॉड्यूलर ओटी की सौगात देने जा रहा है। स्थापना दिवस से अस्पताल में बनी मॉड्यूलर ओटी में मरीजों के ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के लिए बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने शासन स्तर से कुछ प्रस्ताव भी भेजे हैं। उसे भी मंजूरी मिल सकती है। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा को आमंत्रित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.