बलरामपुर, फरवरी 12 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। उतरौला स्थित अल जामियातुल गौसिया अरबी कॉलेज परिसर में बुधवार रात "तजल्लियाते शाह-ए-जीलां कॉन्फ्रेंस" व सालाना जलसे का आयोजन हुआ। प्रबंधक अयाज मुस्तफा खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हाफिज, कारी, आलिम, फाज़िल और मुफ्ती सहित कुल 32 छात्रों की दस्तारबंदी की गई। मदरसा प्रबंधन व उलेमाओं ने उत्तीर्ण छात्रों को अमामा व जुब्बा पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मोहम्मद फरहान की क़िराअत से हुई। अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया, जबकि शिक्षक मोइन सिद्दीकी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाज़ा गया। मुख्य वक्ता मुफ्ती हम्माद रज़ा ने दीनी तालीम के साथ दुनियावी शिक्षा की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि इल्म इंसान को मजबूत बनाता है और पढ़ा-लिखा नौजवान देश व समाज दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.