बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। महोत्सव पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एक दूसरे को गुजिया खिलाकर व अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रधानाध्यापिका रेशु पाण्डेय ने कार्यक्रम में छात्रों को होली एवं होलिका दहन के बारे में जानकारी दी। कहा कि होली प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। यह ऐसा त्यौहार है जिसमें आपसी गले शिकवे दूर कर एक दूसरे से गले मिला जाता है। कार्यक्रम में विद्यालय बच्चों ने रासायनिक रंगों से दूर रहने का संकल्प लिया। साथ ही प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांशी, पल्ल...