लखनऊ, फरवरी 15 -- बलरामपुर संवाददाता । बलरामपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर जिले भर के शिव मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ता दिखाई पड़ा। भोर से श्रद्धालु बिभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कतार बद्ध हो गए थे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घंटों लाइन में खड़ी रहीं और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर महिलाएं कतारों में खड़े होकर कलश से जल अर्पित करती नजर आईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भीड़ को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन है और सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती ह...