सीवान, जुलाई 11 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि। बुधवार को शहर के एक निजी होटल में कलवार सेवा समिति की कोर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसमें समिति के कोर सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में कलवार समाज के भाई-बहनों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कलवार समाज के कुल देवता प्रभु बलभद्र महाराज जी की पूजा आगामी 24 अगस्त को तरवारा मोड़ स्थित होटल मीरा में आयोजित की जाएगी। संगठन मंत्री सुभाष प्रसाद ने बताया कि इस दिन हजारों की संख्या में कलवार समाज के स्वजातीय बंधु एकत्रित होंगे और धर्म, संस्कृति व समाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। बैठक के अंत में कलवार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने समाज की एकजुटता और भारी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि बलभद्र महाराज जी की पूजा में समाज के विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.