लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की है।धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि 13 फरवरी को आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के समापन समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया और समापन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.