मथुरा, दिसम्बर 17 -- बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन-127 पर मंगलवार सुबह हुए भीषण हादसा में अब तक करीब 13 लोगों के मरने की खबर है। वहीं सौ के करीब लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा के बाद प्रत्यक्षदर्शी एक महिला ने कहा कि घटना के बाद लोगों को देर से सहायता मिली। दअरसल बलदेव क्षेत्र में जब भी दुर्घटना होती है तो प्रशासन राया कट से घटना स्थल पर पहुंचता है जो देरी का कारण बनता है। घायलों को देरी से चिकित्सा सहायता मिल पाती है। अगर बलदेव पर कट बनने से इस तरह की दुर्घटनाओं में अग्निशमन से लेकर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस की तत्काल सहायता मिल सकती है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बलदेव पर कट बन बाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.