गोपालगंज, फरवरी 12 -- कुचायकोट। बलथरी चेकपोस्ट पर ट्रक की अवैध तरीके से एंट्री कराने और चालकों से जबरन राशि वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस प्रकरण में सोमवार को पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में कारारोपण पदाधिकारी निशांत कुमार के बयान पर तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दारोगा अजय पासवान के बयान पर दर्ज एक अन्य प्राथमिकी में 97 लोगों को आरोपित बनाया गया है, जिनमें 47 नामजद और 50 अज्ञात शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसके लिए एक विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.