छपरा, अप्रैल 20 -- कोपा। कोपा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 में बलडीहा गांव के युवक की मौत बेंगलुरु में चार मंजिला छत से गिरने से हो गई। युवक बलडिहां गांव के विजय कुमार राजभर का 21 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार राजभर बताया गया है। वह बेंगलुरु में बिल्डिंग निर्माण के दौरान लिफ्ट में काम कर रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर छत से गिर गया। युवक का शव रविवार दोपहर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। युवक दो भाई व पांच बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार का बोझ युवक पर ही था। मृतक के पिता चिमनी पर ईंट पाथने का काम करते है। युवक का शव आते ही युवक की मां व बहन दहाड़ मार कर रो रही थी। आस-पास का माहौल भी गमगीन हो गया था। नयागांव में ट्रैक्टर के धक्का मार देने से मां- बेटा जख्मी सोनपुर। संवाद सूत्र नयागांव थाने के बहेरवा गाछी गांव के सामने सोनपुर- छपरा फोर लेन पर रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.