उन्नाव, फरवरी 11 -- परियर। स्थानीय बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व तक चलने वाले भक्तिमय आयोजनों में श्री रास बिहारी रासलीला मंडल के नेतृत्व में पहले दिन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अनुभव शुक्ला के निर्देशन में रात्रि में कृष्ण जन्म की लीला का मंचन देख लोग भाव विभोर हो गए। हास्य कलाकार ने सभी को अपनी प्रस्तुति से खूब हंसाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...