पीलीभीत, जनवरी 4 -- बरखेड़ा। बर्रामऊ गांव के पास शनिवार को तेंदुआ के पग चिह्न मिलने से ग्रामीण दहशत में आ गए। वन विभाग की टीम ने जांच के बाद तेंदुए को ट्रेस करने के लिए कैमरे लगाए हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बर्रामऊ गांव के आसपास कई दिनों से तेंदुआ की चहलकदमी बनी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की ओर से कैमरे लगाए गए थे। मगर कई दिनों तक तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। टीम ने वहां से कैमरे हटा लिए। ग्रामीणों में भी दहशत कम हो गई। इधर, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उपलों और गेहूं के खेतों में तेंदुए के पग चिह्न देखे। तेंदुए की चहलकदमी से एक बार फिर ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्राम प्रधान माखन लाल गंगवार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा सुरेश गंगवार, इकबाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। तेंदुए के पग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.