जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित बी-2 विद्युत सब स्टेशन में हथियारबंद बदमाशों द्वारा गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की सामग्री लूटने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। तकनीकी साक्ष्यों और गार्डों द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।18 फरवरी की सुबह करीब 10.30 बजे 10-12 की संख्या में अपराधी सब्बल, सरिया, रिंच, प्लास और कटर जैसे हथियारों से लैस होकर परिसर में घुसे थे। उस समय ब्रेभो सिक्योरिटी के गार्ड रत्नेश मिश्रा और पवन तिवारी ड्यूटी पर तैनात थे। बदमाशों ने दोनों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और कॉपर क्वायल, एल्युमीनियम केबल, जीआई एलएमआर, एमएस एंगल, एलटी स्विच एवं एलटी ब्रास बार सहित करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की सामग्री लूटकर फरार हो गए थे।इस संबंध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.