जमशेदपुर, जुलाई 4 -- बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मिल एरिया में शुक्रवार को एक वेल्डिंग दुकान में जोरदार धमाका हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह विस्फोट दुकान में चल रहे वेल्डिंग कार्य के दौरान उपयोग में लाए जा रहे गैस सिलेंडर में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के बाहर खड़ा एक ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के समय दुकान में काम कर रहा एक मजदूर विस्फोट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है।इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। जानकारों का कहना है कि वेल्डिंग जैसे खतरनाक कार्यों के दौरान यदि सुरक्षा उपकरणों का समुचित उपयोग नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.