जमशेदपुर, जनवरी 7 -- बर्मामाइंस क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिलने के बाद टाटा यूआईएसएल की तकनीकी टीम ने स्थल निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि संबंधित इलाके के जल हाइड्रेंट को नई आरएंडडी परियोजना परिसर से 50 मिमी एचडीपीई पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि शुरुआत में हाइड्रेंट से गंदा पानी आ रहा था, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई थी। बता दें कि आपके प्रिय हिन्दुस्तान ने 4 जनवरी के अंक में इलाके में गंदे पानी से हो रही परेशानी को प्रमुखता से उजागर किया था। निरीक्षण के दौरान आर एंड डी परिसर के भीतर 100 मिमी और 150 मिमी व्यास की कास्ट आयरन पाइपलाइनों में तीन स्थानों पर लीकेज पाया गया। अधिकारियों के अनुसार यही लीकेज जल की गुणवत्ता प्रभावित होने का कारण बना। लीकेज की मरम्मत 9 जनवरी को ...