जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर। श्रीश्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामांइस के स्थापना दिवस पर मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। दोमुहानी से कलश में जल भरकर महिलाएं मंदिर पहुंची, जहां पुरोहित ने संकल्प कराया। दोमुहानी से लाए गए जल से मां काली का स्नान कराया गया। इसके बाद मां का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। प्रथम वर्षगांठ पर मां का भव्य श्रृंगार, पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटू पाल, उमाशंकर बेरा, हरिशचंद्र प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.