देहरादून, फरवरी 2 -- गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में बद्रीश झील और शेष नेत्र सरोवर में इन दिनों बर्फ और पाले की मोटी चादर से जम चुकी है। भू बैकुंठ माने जाने वाले बदरीनाथ में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। जो धूप खिलने से चांदी की तरह चमक रही है। सोमवार को जैसे ही चटक गुनगुनी धूप खिली तो बदरीनाथ धाम का दृश्य मन मोहित करने वाला दिखा। धाम में लगभग डेढ़ से दो फिट बर्फ जमी हुई है। जिसके चलते रात को तापमान माइनस 15 तक गिरने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां बद्रीश झील, शेषनेत्र सरोवर, ऋषि गंगा, कंचन नाला, कैलाश गंगा सहित अन्य आस पास की छोटी नदियां, गदेरे पूरी तरह से बर्फ और पाले की मोटी परत से जम चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...