मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- कड़ाके की ठंड व कोहरे का सितम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन पैदा कर दी है, जिससे जिले का सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दिनों दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इतना ही नहीं ठंड में शहरी क्षेत्र में भी सुबह -शाम की बिजली कटौती शुरू हो गई है। ऐसे में घरों में ठंड से बचाव के लिए हीटर जलाकर हाथ तापना भी मुश्किल हो गया है। मंगलवार की रात्रि में जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा, जो बुधवार सुबह होने तक और गहरा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे सहित शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के कारण लंबी दूरी की बसें और ट्रेनें भी अपने निर्धार...