गंगापार, जनवरी 8 -- गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे है। बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे पूरे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है। गिरते तापमान के कारण कई दिनों से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह छाए घने कोहरे और सर्द हवाओं से लोगों को गलन महसूस हुई। कड़ाके की ठंड से बचने लोग अलाव और आग का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों के बाद इलाके में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। वेधशाला के मौसम वैज्ञानिक आकाश ने बताया कि अगले 24 घंटों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। सुबह घना कोहरा और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का अनुमान है। हालांकि इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.