रांची, जनवरी 26 -- राज्य में गुरुवार को बादल छंटते ही रात की कनकनी फिर बढ़ गयी है। बादल छंट गए हैं। मौसम पूरी तरह साफ है। दिन में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने के बावजूद कनकनी है। लेकिन, शाम में सूर्य के ढलते ही सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रांची का न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे रहा। सबसे कम तापमान गुमला का 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, मेदिनीनगर का 6.8 और बोकारो का न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 के बाद बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आसमान साफ है। ठंडी हवा का रुख जारी है। इससे एक सप्ताह तक कोई भी सिस्टम बनने की संभावना नहीं है। इस लिह...