एटा, जनवरी 5 -- सोमवार को बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर के समय हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन तेज रफ्तार बर्फीली हवाओं के सामने बेअसर साबित हुई। गलन इतनी अधिक रही कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सोमवार को बर्फीली हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। रविवार की तुलना में सोमवार दोपहर में अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान महज छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर चली तेज हवाओं ने चिल फैक्टर को बढ़ा दिया, जिससे महसूस होने वाली ठंड और भी घातक बनी रही। भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण बुजुर्गों में सिर दर्द, म...