नई दिल्ली, जनवरी 11 -- कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों पर अब शीतलहर का प्रकोप मंडरा रहा है। पिछले दिनों बादलों की एक परत और घने कोहरे के चलते धूप नहीं निकल रही थी। इस कारण दिन के अधिकतम तापमान में तो गिरावट का रुख बना हुआ था, लेकिन आमतौर पर न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य के आसपास था। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट हुई है। दिल्ली में शनिवार की सुबह इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। यहां तापमान में गिरावट को देखते हुए दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पांच डिग्री के नीचे रहेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 16 से 18 और न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक रह सकता है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड का अहसास बना रहेगा। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।चार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.