फतेहपुर, दिसम्बर 19 -- फतेहपुर, संवाददाता। एक दिन पूर्व गुरूवार से शुरू हुई कोहरे और सर्द हवाओं से गलन भरी सर्दी दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। सुबह कोहरे के बजाए बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। करीब 12 बजे के आसपास बादलों की ओट से धूप निकली तो गलन भरी हवाओं के कारण बेअसर रही। हाड़ कपाती ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। कड़ाके की पड़ रही सदी से इंसान से लेकर पशु-पक्षि तक बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 68 रिकार्ड की गई। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते जिले का मौसम अचानक परिवर्तित हो गया। बुधवार को आधी रात के बाद कोहरे ने दस्तक दी और देखते ही देखते घना कोहरा भोर तक हावी हो गया। गुरुवार को दोपहर तीन बजे कुछ पल के लिए भी सूर्य की लालिमा तक नहीं दिखाई दी। उसके बाद दूसरे दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.