पीलीभीत, फरवरी 6 -- पीलीभीत। फरवरी माह में कोहरे का प्रकोप नहीं थम रहा। तेज बर्फीली हवाओं के बीच ऐसा कोहरा छाया रहा कि गुरुवार को रोडवेज बसों का संचालन भी देरी से चालू हो सका। घने कोहरे में आम जन के अलावा सड़क परिवहन में काफी दिक्कतें पेश आई। सुबह के समय में बच्चों को स्कूल जाने में अतिरिक्त परेशानियां हुई। फरवरी माह में अमूमन सर्दी की विदाई की बेला मान ली जाती है। पर इन दिनों कोहरा और बर्फीली हवाएं सितम ढाए हुए हैं। आलम यह है कि रोडवेज बसों का संचालन भी अपने तय वक्त से देरी पर हुआ। घने कोहरे में रेलवे से लेकर रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ा। आय पर भी प्रतिकूल असर है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से सफर के लिए निकल रहे है। गुरुवार को कोहरे में दृश्यता कम रहने से सड़कों पर भी अपेक्षाकृत आवाजाही कम ही रही। इससे हो रही असुविधा के बीच अपराहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.