कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- मंझनपुर, संवाददाता शनिवार की सुबह चली बर्फीली हवाओं के चलते ठंड में और अधिक इजाफा हो गया। लोग ठंड के चलते सुबह से लेकर शाम तक कांपते रहे। दोपहर बाद निकली धूप भी ठंड से राहत दिलाने में नाकाम रही। हाथ व पैर की गलन दूर नहीं होने पर लोगों को बार-बार अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ रहा था। समूचा दोआबा इन दिनों ठंड की जद में है। शुक्रवार को दोपहर बाद तल्ख धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी लेकिन शनिवार की सुबह से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों की ठिठुरन को और बढ़ा दिया। सुबह से ही लोग अलाव, हीटर का सहारा लेते रहे। दोपहर लगभग दो बजे धूप निकली तो लोगों ने घरों की छतों पर जाकर बदन को सेंकना चाहा। लेकिन सूर्य की किरणें बर्फीली हवाओं के आगे ठंड से राहत देने में पूरी तरह से नाकाम रहीं। दोपहर में धूप निकलने के दौरान भी लोग सफर करन...