सुपौल, जनवरी 3 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चली बर्फीली पछुआ हवाओं ने जिले में ठिठुरन भरी ठंड के दूसरे दौर की दस्तक देता हुआ महसूस कराया। शनिवार को मौसम ने ऐसा यूटर्न लिया कि दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए और पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दोपहर बाद चली बर्फीली हवा के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। हालांकि सुबह में हवा की बर्फीली हवा की रफ्तार कमी थी जिससे गलन कम महसूस हुआ लेकिन दोपहर होते-होते पहाड़ों की ओर से चली सर्द पछुआ हवा तेज रफ्तार में बहने लगी। इसके कारण कोहरा और घना हो गया और दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात इतने खराब रहे कि दिन में ही सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बिगड़ा है। शनिवार की रात जिले में दृश्यता घटक...