जामताड़ा, जून 7 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में टाटीसिलवे-रांची सेक्शन (अप और डाउन लाइन) पर जून महीने के प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को ट्रॉफिक ब्लॉक लगाया जाएगा। इस दरम्यान कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि नामकोम यार्ड, रांची यार्ड और हटिया यार्ड के साथ-साथ मुख्य लाइन सेक्शन के प्वाइंट्स पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए जून महीने के दौरान प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को 07.06.2025 से ट्रॉफिक ब्लॉक लगाया जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप, 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस ( 07.06.2025, 08.06.2025, 09.06.2025, 11.06.2025, 12.06.2025,14.06.2025, 15.06.2025, 16.06.2025, 18.06.2025, 19.0...