नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार एक साल के शासन के बाद राजधानी में एक बड़ी पहल करने जा रही है। सरकार अगले महीने से'वॉट्सऐप गर्वर्नेंस प्रोजेक्ट' का ट्रायल शुरू कर सकती है। रविवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रॉजेक्ट के तहत कई सरकारी सेवाएं वॉट्सऐप के जरिए उपलब्ध होंगी। जैसे- जन्म प्रमाणपत्र या जाति प्रमाणपत्र बनवाना। इस तरह के कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।वॉट्सऐप से ही आवेदन, वहीं हो जाएगा काम एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'प्रॉजेक्ट अंतिम चरण में है और ट्रायल अगले महीने से हो सकता है। इसके अलावा संचालन के लिए कुछ ठेकेदारों को बोली प्रक्रिया के माध्यम से पैनल में शामिल किया गया है। वॉट्सऐप पर AI चैटबॉट्स की मदद से लोग सर्विस रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। ...