कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- बर्थ-डे पार्टी में जाने के लिए घर से निकला सैनी के टांडा गांव का एक युवक शनिवार की सुबह गांव के बाहर पुल के समीप बेहोश पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों के बीच प्रेम संबंधों को लेकर हत्या का प्रयास किए जाने की चर्चा है। हत्या के प्रयास की आशंका परिवार ने भी जाहिर की है। होश में न आने के कारण युवक खुद के साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दे पाया है। उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। तहरीर लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। टांडा निवासी 18 वर्षीय राहुल साहू पुत्र पप्पू गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग दो माह पहले ही वह घर आया था। शुक्रवार की रात गांव में आयोजित एक बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक नहीं लौटा तो मां कौशल्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.