नई दिल्ली, जनवरी 30 -- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 जनवरी 1990 को सिडनी में जन्मे स्टार्क को आधुनिक युग के सबसे घातक बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके नाम दर्ज 4 प्रमुख ICC ट्रॉफियां हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप (2015, 2023), 2021 टी20 विश्व कप और एक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि स्टार्क ने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत एक विकेटकीपर के रूप में की थी। हालांकि, उनके बचपन के कोच ने उनकी लंबाई और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें तेज गेंदबाज बनने की सलाह दी, जिसे स्टार्क ने फॉलो किया और विश्व क्रिकेट में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और करते जा रहे हैं।विश्व कप के बेताज बादशाह और रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन स्टार...