कानपुर, फरवरी 16 -- कल्याणपुर, संवाददाता। इंदिरानगर के एक रेस्टोरेंट में भाई का बर्थडे मना रही छात्रा का एक युवक फोटो खींचने लगा। विरोध पर शोहदे ने अपने साथी के साथ छात्रा के भाई को सड़क पर गिराकर पीटा। बीचबचाव करने पर दूसरी बहन के साथ भी मारपीट की गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। कल्याणपुर में रहने वाली छात्रा के भाई का शनिवार को बर्थडे था। छात्रा अपने भाई और एक बहन के साथ इंदिरा नगर के रेस्टोरेंट में गई थी। रेस्टोरेंट में छात्रा भाई के साथ बर्थडे केक काट रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद राकेश नाम का युवक मोबाइल से छात्रा की फोटो खींचने लगा। उसके भाई ने विरोध किया। इस पर भड़के राकेश ने एक साथी के साथ मिलकर भाई को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पर बहन को भी पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने राकेश को हिरासत म...