बोकारो, फरवरी 9 -- बर्थडे ना मनाने से क्षुब्ध थी वापस लौटी लापता युवती बर्थडे ना मनाने से क्षुब्ध थी वापस लौटी लापता युवती सेक्टर 12 पुलिस ने परिजनों के हवाले किया बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से पांच फरवरी से लापता युवती रविवार को वापस लौट आई। गुम होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया। नहीं मिलने पर छह फरवरी को परिजन सेक्टर 12 पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस बीच रविवार को युवती खुद सेक्टर 12 थाना पहुंची। कहा कि घरवालों ने बर्थडे नहीं मनाया था। इस बजह से वो घर छोड़ कर चली गई थी। गलती का एहसास होने पर वापस लौट आई। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने युवती को समझाया छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर घर नहीं छोडना चाहिए। परिजन उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर परेशान होते है। युवती भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने की बात कह कर परिवार के साथ घर...