मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी। शहर में बर्तन कारोबारियों के समक्ष कई समस्याएं हैं। वर्तमान समय में लोग ऑनलाइन शॉपिंग की ओर आकर्षित हैं। इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव के कारण लोग अब अधिकतर सामान घर बैठे ही ऑनलाइन खरीदने लगे हैं। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है। बर्तनों की दुकान पर भी इसका प्रभाव दिखता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट, आसान भुगतान विकल्प और समय की बचत जैसी सुविधाएं ग्राहकों को आकर्षित करती हैं, जबकि पारंपरिक बाजारों में इन सुविधाओं का अभाव है। इस बदलाव से स्थानीय दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। ऑनलाइन की सुविधा से दुकानों में बिक्री घटी : दुकानदारों ने बताया कि कैसरोल,थर्मस जैसे सामान लोग ऑनलाइन ही मंगाने लगे हैं। इससे स्थानीय दुकानदरों के पास इनकी डिमांड घट गई है। स्थानीय व्यापारियों को अपनी दिन-प्रतिदिन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.