महाराजगंज, मार्च 20 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे के अस्पताल चौराहे के निकट मुख्य मार्ग पर स्थित एक बर्तन की दुकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आस पड़ोस के दुकानदार व लोगों में अफरा तफरी का माहौल मचा रहा। मुन्नालाल कौशल की बर्तन की दुकान नीचे संचालित होती है। जबकि उसके ऊपर परिवार के साथ वे लोग रहते हैं। मुन्ना कौशल रात्रि करीब 9 बजे दुकान बंद कर ऊपर बने आवास पर चले गए। कुछ ही देर में दुकान से धुआं निकलने व आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग चीख पुकार करने लगे। इसी दौरान किसी ने नौतनवा पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दे दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.