हापुड़, मई 15 -- हापुड़ संवाददाता। गोरखपुर प्राणी उद्यान में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पशु पक्षियों की निगरानी तेजी कर दी गई है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। पांच रैपिड रिस्पांस टीमों और कंट्रोल रूम का गठन कर दिया गया। जनपद के पोल्ट्री फार्मों का पशुपालन विभाग की टीम ने निरीक्षण करने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही बर्ड फ्लू से पक्षियों को बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म संचालकों को मुर्गियों पर कड़ी नजर रखनें समेत अन्य दिशा निर्देश दिए गए हैं। कार्यवाहक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.ओमवीर सिंह ने बताया कि यह कदम बर्ड फ्लू के संभावित प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की पांच टीमें नियमित रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.